
singrauli news
सिंगरौली
कोतवाली थाना अंतर्गत गहिलरा गांव में दो गुटों के बीच हुई तलवार बाजी में करीब पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही। यह घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर अंजनी साहू पिता अभय लाल, अंबिका प्रसाद कुशवाहा, विजय कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, राकेश कुशवाहा निवासी गहिलरा के बीच जमकर तलवार बाजी हुई। जिस घटना में अंबिका प्रसाद, विजय कुमार, राहुल और राकेश, अंजनी, अभयलाल के सिर, हांथ एवं पैर में गंभीर चोंट आई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
