4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने शराब कारोबारी पर लगाया 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप

MP News: MPL क्रिकेट टीम मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक और शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

2 min read
Google source verification
ACTRESS RAYMON KAKAR

Actress Raymon Kakkar Alleges Liquor Businessman Suraj Rajak Attempted to Encroach Land

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में शराब कारोबारी सूरज रजक पर करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है। एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने सूरज रजक पर आरोप लगाया है कि उनकी 300 करोड़ रुपये की जमीन पहले सूरज रजक ने किराए पर मांगी और जब जमीन किराए पर देने से मना कियातो जमीन पर कब्जा कर लिया। एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि सूरज रजक ने इसी साल MPL में शामिल होने वाली क्रिकेट टीम मालवा स्टैलियंस के मालिक भी हैं।

300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप

एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार रात को लसूड़िया थाने में शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रेमन कक्कड़ ने बताया कि निपानिया में करीब दो हेक्टेयर जमीन है जो कि उनकी मां नरेन्द्र कौर सलूजा और भाई पुष्पेंद्र व रणधीर सलूजा के नाम पर है। इसी जमीन पर शराब कारोबारी सूरज रजक ने कब्जा करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि पहले सूरज रजक ने उनके पति से संपर्क कर 6000 वर्गफीट जमीन शराब दुकान खोलने के लिए किराए पर मांगी थी लेकिन पति ने इंकार कर दिया।

आरोप- किराए पर जमीन नहीं दी तो की कब्जे की आरोप

एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ के मुताबिक पति के द्वारा जमीन किराए पर देने से इंकार करने के बाद सूरज रजक ने उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया लेकिन सभी ने जमीन किराए पर देने से मना कर दिया। इसके बाद 3 अप्रैल को सूरज रजक ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जमीन परिवार के लोगों को जमीन पर कब्जे की कोशिश का पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा रुकवाया। जिस जमीन पर कब्जे की कोशिश का ये मामला है वो मुख्य सड़क पर है और उसकी कीमत करीब 300 करोड़ है। बताया गया है कि अभी जो शराब दुकान है वो पीछे की तरफ है और सूरज रजक इस जमीन पर कब्जा कर उस पर शराब दुकान खोलना चाहता है। सूरज रजक ने हाल ही में करीब 150 करोड़ में शराब का ठेका लिया है।

कौन है शराब कारोबारी सूरज रजक

सूरज रजक शराब कारोबारी होने के साथ ही एमपीएल में इसी साल शामिल की गई मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक भी हैं। ये पहली बार नहीं है जब सूरज रजक का नाम विवादों में है, इससे पहले साल 2025 में भी कनाड़िया क्षेत्र में सूरज रजक और उनके सुरक्षाकर्मियों पर एक किसान से मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप लगे थे। तब पुलिस ने मामला दर्ज किया था।