26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबूरोड: दो महीने से नाला निर्माणाधीन, कुंभकारों का व्यवसाय हो रहा प्रभावित

आबूरोड. अंबाजी मार्ग पर निर्माणाधीन नाला

आबूरोड. अंबाजी मार्ग पर निर्माणाधीन नाला

पूरा नाला बनने से सदर बाजार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत

आबूरोड @ पत्रिका. शहर के अंबाजी मार्ग पर पारसी अग्यारी के सामने नाला निर्माण कार्य धीमी गति से होने से लोग परेशान हैं। निर्माण कार्य करीब दो महीने से चल रहा है। मंथर गति से निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर रहने वाले कुंभकारों को व्यवसाय संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। शीघ्र पूरा नाला बन जाए तो सदर बाजार क्षेत्र व मार्ग किनारे रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आधा दर्जन कुंभकार परिवार

जहां नाला निर्माण कार्य हो रहा है, वहां करीब आधा दर्जन कुंभकार परिवार रहते हैं। जो मिट्टी का सामान बेचने से होने वाली आय से बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं। इनमें वृद्ध पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं। निर्माणाधीन नाले पर उनके आने-जाने के लिए ढक्कन ढके हैं, लेकिन नाले का शेष हिस्सा खुला होने से खतरा बना रहता है। मंथर गति से नाला बनाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीच में बंद रहा निर्माण कार्य

पहले चरण में जगदीश चौराहा से सुभाष मार्केट के निकट तक नाले का निर्माण करवाया गया। इसके बाद यह कार्य बंद हो गया। पूरा नाला नहीं बनने से बारिश में पारसी अग्यारी के आसपास दो-तीन बार सड़क पर नाले का पानी भर गया था, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। दूसरे चरण में करीब दो महीने पूर्व नाला निर्माण कार्य शुरू किया, जो अभी भी जारी है।

इनका कहना है

लंबे समय से नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इससे परेशानी तो होती ही है। शीघ्र बन जाए तो राहत मिलेगी। -मोहनलाल प्रजापत, कुंभकार

नाला निर्माण की गति धीमी है। इससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कुंभकार परिवारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। समस्या से नगरपालिका ईओ को अवगत करवाया है।- पुष्पा देवी, पूर्व पार्षद, वार्ड 18

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग