प्रार्थी ने रिपाेर्ट में बताया कि आरोपी ने बेटी को मैसेज किया कि तुम मेरे से निकाह कर लो, मेरी पहचान का एक मौलवी है, वह निकाह करवा देगा और तुम्हारा धर्म परिवर्तन भी करवा देंगे। निकाह नहीं करने पर जबरन उठा ले जाने या मारने की धमकी दी। आरोपी के भाई व मां पर भी धमकाने के आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।