रैली में महिलाओं व युवतियों ने लाल रंग की साड़ी व ड्रेस एवं पुरुष सफेद शर्ट के ड्रेस कोड में रहे। डीजे की धुन पर समाजबंधु मुख्य मार्ग से गुजरे। विष्णु धर्मशाला से शुरू हुई रैली अम्बाजी चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, हरियाणवी चौराहा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मानपुर तिराहा से पुन: विष्णु धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का मुख्य मार्गों पर आमजन व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज के डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनीष सिंघल, सुनील गोयल, अनिल गर्ग, आशीष अग्रवाल, विजय गोयल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।