इधर, शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. भास्कर विश्नोई व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस, आरएसी व बीएसएफ के करीब सौ से अधिक जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के साथ ही मतदाताओं को बिना डरे निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में एडीएम डॉ. विश्नोई व एएसपी बृजेश सोनी जवानों का नेतृत्व कर रहे थे। फ्लैग मार्च कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम से रवाना होकर नगर परिषद, अहिंसा सर्किल, पैलेस रोड, तीन बत्ती, अनादरा रोड सहित शहर में किया। जिसमें डिप्टी साइबर सैल किशन सिंह, एसएचओ हरचंद देवासी, महिला थाना एसएचओ सरिता, बीएसएफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट नथूनीराम, आरएसी, बीएसएफ व जिला पुलिस 100 से अधिक जवान शामिल रहे।