14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirohi News: लाखों छात्र दूध से वंचित… ना दूध मिला ना पाउडर, सिर्फ योजना का नाम बदला

Bal Gopal Yojana: सरकारी विद्यालयों में योजना का दूध पाउडर नहीं पहुंचा है। इससे हर दिन लाखों छात्र-छात्राएं दूध से वंचित रह रहे हैं।

2 min read
Google source verification

Pannadhay Bal Gopal Yojana: सिरोही।बालकों के कुपोषण को दूर करने को लेकर मिड डे मील योजना के तहत पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना प्रारंभ की थी। इसमें सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन दूध देने का प्रावधान है। नवशैक्षणिक सत्र शुरू हुए 3 महीने बीतने को आए, लेकिन अभी तक सरकारी विद्यालयों में योजना का दूध पाउडर नहीं पहुंचा है। इससे हर दिन लाखों छात्र-छात्राएं दूध से वंचित रह रहे हैं।

अच्छे खानपान के अभाव में अधिकांश बालक कुपोषण के शिकार होते हैं। इस पर कई वर्ष पहले सरकार ने मिड डे मील योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गर्म पोषाहार देने को लेकर मिड डे मिल योजना प्रारंभ की थी। इसके अच्छे संचालन के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना शुरू की।

यह भी पढ़ें : 3 घंटे में फिर अपना रंग बदलने वाला है मानसून, IMD ने अभी-अभी जारी की ऐसी बड़ी भविष्यवाणी

इसके तहत शुरुआत के वर्षों में सरकार ने ताजा दूध उपलब्ध करवाया, लेकिन इसके बाद इसे लेकर कई तरह की दिक्कतें आने पर सरकार ने विद्यालय में दूध पाउडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। इस पर पिछले कई वर्षों से विद्यालयों में पाउडर से दूध तैयार करके छात्रों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

सिर्फ योजना का नाम बदला

सरकार ने पूर्व योजना का नाम बदलकर अब पन्नाधाय बाल गोपाल योजना रखा है। मिड डे मील आयुक्त ने 4 सितंबर को इसके आदेश जारी किए। योजना में पहले से पांचवीं तक के छात्रों को 15 ग्राम व छठी से आठवीं तक के छात्रों को 20 ग्राम पाउडर से दूध तैयार कर देने का प्रावधान है, लेकिन सरकार के योजना तहत पाउडर उपलब्ध नहीं करवाने से लाखों बच्चे इससे वंचित है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने अंतिम बार अप्रेल महीने में पाउडर उपलब्ध करवाया था। अधिकांश विद्यालयों में वह कभी का बीत चुका है। कुछ विद्यालय में स्टॉक में है, तो वह एक्सपायरी डेट का हो चुका। इससे वह उपयोग में लेने जैसा नहीं है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सबसे बड़े बांध के 2 गेट खोले, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा