
हिंदू नव वर्ष पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा रैली, देखे झलकियां ...
आबूरोड. हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में भगवा रैली निकाली गई। भगवा ध्वज लिए कार्यकर्ता नारे लगाते हुए गुजरे। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, पारसीचाल, अम्बाजी चौराहा होते हुए रैली पुन: शांतिकुंज पार्क पहुंची। जगह-जगह विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। शाम पांच बजे हिंदू सम्मेलन में आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान विधायक जगसीराम कोली, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद झा, भलाराम देवासी, गोविंद मालवीय, महेश बामणिया, आकाश माली, अर्जुन शर्मा, विजय गोठवाल, पार्षद रितेशसिंह चौहान, सागर राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड पर्व
आबूरोड. सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड पर पूज्य सिंधी पंचायत, आबूरोड के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरु संगत दरबार के तत्वाधान में सुबह अम्बाजी चौराहा स्थित गुरुद्वारे में पाठ किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी ठंडाई वितरित की गई। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाजबंधुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए झूलालाल मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रात्रि में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर समाजबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान एक दिन के लिए बंद रखे।
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू
आबूरोड. राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह सीआईटी कॉलेज में किया गया। निर्णायक विकास साहू, मुख्य अतिथि एडवोकेट महेंद्र शर्मा व जिला स्तरीय शतरंज समिति सदस्य आरएस राजपूत, श्रेयांश शर्मा, ऋषि मोदी में विभिन्न शहरों के 10 वर्षीय एवं 18 वर्षीय छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
Published on:
02 Apr 2022 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
