24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रोला चालक के ब्रेक लगाने से भिड़ी कार, एक की मौत, चार जने गंभीर घायल

मृतक अरूण यादव व चारों घायल युवक उदयपुर निवासी घायलों की हालत गंभीर होने से किया रैफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 4 Nov 2022, 3:36 PM IST

ट्रोला चालक के ब्रेक लगाने से भिड़ी कार, एक की मौत, चार जने गंभीर घायल

ट्रोला चालक के ब्रेक लगाने से भिड़ी कार, एक की मौत, चार जने गंभीर घायल

सरूपगंज. नेशनल हाइवे 27 पर सरूपगंज के समीप कोदरला के पास गुरुवार अलसुबह एक ट्रक व कार में हुई भीषण टक्कर से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पिंडवाड़ा व स्वरूपगंज से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए स्वरूपगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए गुजरात रैफर किया गया। सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर स्वरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार खरताना जिला उदयपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र भगवतीलाल यादव ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दास्तों के साथ कार में सवार होकर उदयपुर से माउंट आबू की तरफ जा रहा था। कार को दिनेश चला रहा था। गुरुवार अलसुबह सरूपगंज के समीप नेशनल हाईवे पर कोदरला के पास एक ट्रोला चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे कार ट्रोला से भिड़ गई। ट्रोला व कार की भीषण टक्कर होने से कार सवार खरताना जिला उदयपुर निवासी अरुण पुत्र भगवतीलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उदयपुर जिला निवासी हेमंत, नारायण, दिनेश व महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पिण्डवाड़ा से 108 एम्बुलेंस चालक गणेश गुर्जर व स्वरूपगंज की एम्बुलेंस चालक लक्ष्मणसिंह मीणा मौके पर पहुंचे तथा चारों घायलों को उपचार के लिए स्वरूपगंज के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर सभी की हालत गंभीर होने से गुजरात के लिए रैफर कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्दसूचना मिलने पर स्वरूपगंज थाने से हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तथा शव को अपने कब्जे में लेकर स्वरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।