2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकीदत से मनाया हजरत अहमद शाह वली बाबा का उर्स

रोहिड़ा. समीपवर्ती सनवाड़ा आर. गांव में मंगलवार रात को हजरत सैय्यद अहमदशाह वली बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों की दरगाह परिसर में भीड़ देखने को मिली। सभी धर्म के लोगों ने अहमदशाह बाबा के दरबार मे अकीदत के फूल पेश किए और देश में खुशहाली की दुआ मांगी।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

अकीदत से मनाया हजरत अहमद शाह वली बाबा का उर्स

रोहिड़ा. समीपवर्ती सनवाड़ा आर. गांव में मंगलवार रात को हजरत सैय्यद अहमदशाह वली बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों की दरगाह परिसर में भीड़ देखने को मिली। सभी धर्म के लोगों ने अहमदशाह बाबा के दरबार मे अकीदत के फूल पेश किए और देश में खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर रेडियो टीवी गायक कव्वाल आरिफ नाजा मुम्बई व रईस फरीद साबरी ने कव्वाली पेश की। कौमी एकता की एक से बढ़कर एक कव्वाली पर लोग झूम उठे।
कव्वाली का आगाज हिंदुस्तान के नाजा ने हजरत सैय्यद अहमदशाह बाबा पर सजदे में कव्वाली पेश करते हुए किया। उन्होंने मां की निस्बत कव्वाली मीम से मक्का मीम से मदीना मीम से मां, लुत्फ जन्नत का उठाने में मजा आता है...मां तेरे पांव दबाने में मजा आता हैं....कव्वाली पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं साबरी ने 'खाली है सब की झोली भरदे उसे ख्वाजा.... हे मेरे ख्वाजा तेने रखी हैं मुझ पे नजर ये तेरा करम है में क्या था और क्या हो गया... पेश की। इसके बाद राजा ने राम रहीम के चाहने वाले आपस में भाईचारा रखना सिखना है तो एक परिंदे से सीखों...वह मस्जिद पर दाना चुगता है तथा मंदिर पर जाकर पानी पीता है....। सालाना उर्स के कार्यक्रम में सोमवार रात को मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस में मौलाना साबदार आलम सिद्दिकी ने तकरीर करते हुए कहा कि हमे हमेशा सच्चाई और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए। हमें बुरी आदतों से बचना है। कार्यक्रम में कमेटी के रोहिड़ा सदर सलीम खान पठान, अख्तर खान फौजदार, हनीफ खान मंसूरी, रफीक खान मंसूरी, दरगाह खादीम कासीम बाबू, कालू खान मंसूरी, मोबिन खान, फारूक खान, रोहिड़ा उपसरपंच रामसिंह सिसोदिया, केतन ओझा आदि मौजूद थे।

Story Loader