
sirohi
सिरोही.प्रयागराज उच्च माध्यमिक विद्यालय कालन्द्री में तीन दिवसीय 55वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (11 वर्ष छात्र-छात्रा) का समापन रविवार को हुआ।
स्कूल के प्रधानाचार्य विजयसिंह परमार व निदेशक भरत राजपुरोहित के अनुसार मुख्य अतिथि जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाहों की मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने खिलाडिय़ों को हर क्षेत्र में आगे बढऩे, शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिरोही उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार ने कहा कि विजेता खिलाड़ी अभ्यास जारी रखें और स्कूल, समाज व राज्य में नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि पिण्डवाड़ा उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कंवर, सिरोही के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंदराज आर्य रहे।
इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रयागराज गु्रप कालन्द्री की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विजेता टीम, भामााशाह, दल प्रभारी, निर्णायक व कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया।
छात्र वर्ग के परिणाम
-कबड्डी में पिण्डवाड़ा ब्लॉक की राउप्रावि नई झाडोली प्रथम, शिवगंज ब्लॉक की महर्षि आदर्श विद्या मंदिर झाडोली वीर द्वितीय, रेवदर ब्लॉक की राउप्रावि हड़मतिया की टीम तृतीय स्थान पर रही।
- खो-खो में पिण्डवाड़ा ब्लॉक की राउप्रावि खारा वाटेरा प्रथम, रेवदर ब्लॉक की राशिप्रावि सरलीया खेड़ा द्वितीय, शिवगंज ब्लॉक की राजस्थान बाल पब्लिक स्कूल मनादरा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
- जिम्नास्टिक में सिरोही ब्लॉक की बाल संस्कार विद्या मंदिर मंडवारिया के उज्ज्वल पुरोहित, रवि सुथार, मोहित खान, भावेश माली प्रथम, रेवदर ब्लॉक की राप्रावि सेलवाड़ा के शांतिलाल, श्रवण कुमार, राजू कुमार, जितेन्द्र कुमार द्वितीय व पिण्डवाड़ा ब्लॉक की राउमावि ठण्डीवेरी के अंकित कुमार, श्रवण कुमार, रघुवीरसिंह, मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग के परिणाम
- कबड्डी में आबूरोड ब्लॉक की राउप्रावि महिखेड़ा प्रथम, रेवदर ब्लॉक की राउप्रावि डिंगोलिया दोलपुरा द्वितीय व सिरोही ब्लॉक की आदर्श बाल निकेतन सनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- खो-खो में रेवदर ब्लॉक की आदर्श राउमावि लुणोल प्रथम, शिवगंज ब्लॉक की राजस्थान बाल पब्लिक स्कूल मनादर द्वितीय व सिरोही ब्लॉक की अजीम प्रेमजी स्कूल मांडवा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- जिम्नास्टिक में रेवदर ब्लॉक की प्राथमिक मदरसा गरीब नवाज रेवदर की रिजवाना बानू, तमन्ना बानु, रियाना बानू, सानिया बानू प्रथम, शिवगंजब्लॉक की राउप्रावि चोटीला की राधिका मीणा, चिन्टू कुमारी, सोनू कुमारी, कंचन कुमारी द्वितीय व पिण्डवाड़ा ब्लॉक की राउमावि ठण्डीवेरी की धनी कुमारी, सीता कुमारी, संगीता कुमारी, बाटी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ये रहे मौजूद...
शिक्षक कनीराम संत, अणगौर स्कूल के संस्था प्रधान मनोहरसिंह उदावत, जगदीशसिंह परमार, छैलसिंह देवड़ा, अर्जुनसिंह राठौड़, मैना चौधरी, चुन्नीलाल सुथार, तेजपाल सोनी कालन्द्री, धोकसिंह परमार, हरजीराम देवासी, जगदीश प्रजापत, विनोद रावल, विनोद चौधरी, कल्याणसिंह, अर्जुन, भूराराम, ईश्वर, दिलीप पुरोहित, गिरीश सुथार, ब्रिजेश कुमार, वसंत, अशोक कुमार, कमलेश पुरोहित, मंगलसिंह, मेहुलराजसिंह, किशोर सुथार, देवेन्द्रसिंह, दीक्षितदेव राजपुरोहित, शिवराजसिंह परमार आदि मौजूद रहे।
Published on:
29 Sept 2019 07:56 pm

बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
