16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIROHI नेहरु युवा केन्द्र का जिला युवा सम्मेलन आयोजित, युवा मण्डलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने लिया भाग

सिरोही. नेहरु युवा केन्द्र की ओर से जिला युवा सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न युवा मण्डलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. नेहरु युवा केन्द्र की ओर से जिला युवा सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न युवा मण्डलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिला युवा समन्वयक राजेश चौधरी ने नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना, उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने मतदान का महत्व , मतदान की प्रक्रिया के महत्व को समझाया।
स्वीप प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी सुनील गुप्ता ने युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुऐ कहा कि आप स्वंय तो मतदान करें ही साथ ही अपने परिवार एवं आस पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र पुरोहित ने मतदान को लोक तन्त्र का पर्व बताते हुए अन्य बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सेवा निवृत्त जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश जीनगर ने शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के ज्ञान प्रकाश व्यास ने एवं सहयोग हीरा राम माली, आउट रीच ब्यूरो के देवेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, मनोज रावल, कैलाश माली, गोविन्द राजपुरोहित ने किया।