24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा चिकित्सा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार – लोढ़ा

विधायक लोढ़ा ने किया जिला अस्पताल में सीबीसी मशीन का शुभारम्भ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 9 Nov 2022, 3:17 PM IST

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा चिकित्सा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार - लोढ़ा

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा चिकित्सा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार - लोढ़ा

शिवगंज. जिला अस्पताल में भामाशाह के सहयोग से मंगलवार को लेबोरेट्री में लगाई गई उच्चीकृत सीबीसी मशीन का विधायक संयम लोढ़ा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक लोढा ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा सेवा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार मिलेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा में चिकित्सा के अधिकार का कानून पेश किया है, लेकिन उसमें और नया कुछ जोडने के लिए संबंधित बिल को सलेक्ट कमेटी को भेजा गया है। इस कानून के बन जाने के बाद आने वाले समय में प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा प्राप्त करने का कानूनी अधिकारी प्राप्त हो जाएगा। इस सीबीसी मशीन के शुरू होने से मरीजों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि विधायक की प्रेरणा से भामाशाह के सहयोग से सीबीसी मशीन की सुविधा मिली है।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, पार्षद प्रकाश मीना, हबीब शेख, कस्तुर घांची, नारायणलाल परिहार, सहवृत सदस्य महेन्द्र राठौड़, राजेन्द्र कुमार, अरविंद परारिया, अस्पताल हैल्थ कमेटी के सदस्य जनक बाडमेरा, हितेश टांक, खीमचंद परारिया, नारायण सोनी, पुरूषोत्तम मिन्हास, मदन माली, विक्रम टांक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, यूथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नफीसा सिलावट, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चित्तारा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अस्पताल के कार्मिक उपस्थित थे।शिवगंज का अस्पताल सेवा का बेहतर केन्द्र बने

विधायक ने कहा कि शिवगंज का जिला अस्पताल सेवा का एक बेहतर केन्द्र बने, यह सपना हम सभी ने देखा है और इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे है, ताकि प्रत्येक गरीब व सामान्य वर्ग के व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल की तरफ रूख नहीं करना पड़े।

उपचार में वसूली बर्दाश्त नहीं होगी

समारोह के दौरान विधायक ने अस्पताल के कार्मिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि उपचार के दौरान किसी मरीज से पैसे लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अस्पताल का पूरा ध्यान रखते है। जब भी चिकित्सकों के पैसे लेने की शिकायत आती है, पहले सीएमएचओ को जांच के लिए भेजता हूं, दूसरी बार भी भेजता हूं और फिर भी तीसरी बार शिकायत मिलती है तो संबंधित चिकित्सक या कार्मिक को ही रवाना कर देता हूं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह गरीबों व सामान्य वर्ग के लोगों के लिए अस्पताल है। इस अस्पताल में सिर्फ सेवा का काम हो सकता है। समारोह को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश पुरोहित ने संबोधित करते हुए अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।