2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन स्थल माउंट आबू में हुई जोरदार बारिश, हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचे सैलानी

आसमान में बादलों के छाए रहने से भ्रमणकारियों ने वातावरण में घुली ठंडक के बीच क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए मौसम का आनंद लिया। इसके बाद दिन में करीब दो बजे हल्की बारिश आरंभ हुई, जो धीरे धीरे तेज गति पकड़ती चली गई।

2 min read
Google source verification

माउंट आबू, पर्यटन स्थल माउंट आबू की हसीन वादियों में बार-बार बदल रहे मौसमी मिजाज के चलते बुधवार को दोपहर में बादलों की जोरदार गर्जना के साथ बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बहा। अचानक आई इस बारिश से दर्शनीय स्थलों का दीदार करने आए पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पूर्वाह्न तक पहाड़ियों में धुंध का आवागमन बना रहने से देश- विदेश से आए पर्यटक खुशनुमा मौसम के बीच सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते हुए खुश नजर आए। सवेरे गहरी धुंध छाई रहने से वाहन चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। गहरी धुंध के चलते लोगों को सूर्योदय के दर्शन नहीं हो सके। आसमान में बादलों के छाए रहने से भ्रमणकारियों ने वातावरण में घुली ठंडक के बीच क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए मौसम का आनंद लिया। इसके बाद दिन में करीब दो बजे हल्की बारिश आरंभ हुई, जो धीरे धीरे तेज गति पकड़ती चली गई। जिसके चलते सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक आई इस बारिश से सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साढे तीन बजे बारिश बंद हो गई धूप निकल आई। आसमान में बादलों व धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल आरंभ हो गया। जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा।


यह भी पढ़ें : 7-8-9 मई के लिए IMD का ‘ट्रिपल अलर्ट’ जारी, 60 की स्पीड से आंधी और तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अति भारी बारिश की हुई भविष्यवाणी

न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, मौसम में ठंडक

गुरुशिखर, पीस पार्क, अचलगढ़, देलवाड़ा, संत सरोवर, अधरदेवी, शंकरमठ, यूनिवर्सल पीस हॉल ओम शान्ति भवन, अनादरा प्वॉइंट, गणेश मंदिर, टॉड रॉक, भारत माता नमन स्थल, सनसेट मार्ग स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय का दीदार करते हुए सैलानियों ने पर्यटन यात्रा के हसीन पलों को कैमरे में कैद किया। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते न्यूनतम तापमान 16.4 व अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे मौसम में ठंडक रही।

यह भी पढ़ें : पर्यटन स्थल माउंट आबू में घूम रहे 10 फीट लंबे सांप का किया रेस्क्यू, कई दिनों से दहशत में थे आसपास के लोग

Story Loader