15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO गवारिया (बंजारा) समाज उत्थान, शिक्षा, खेलकूद व समाज में फैल रही कुरीतियां मिटाने पर हुआ मंथन

- अखिल राजस्थान गवारिया (बंजारा) समाज की 241 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

सिरोही.अखिल राजस्थान गवारिया (बंजारा) समाज युवा संगठन सिरोही की ओर से संत मोडाराम का वार्षिकोत्सव व प्रतिभावान सम्मान समारोह जावाल रोड स्थित गवारिया समाज विकास संस्थान गोयली गांव में धूमधाम से मनाया गया। एक शाम संत मोडाराम महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम गुरुवार शाम को हुआ। इसमें एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
जिला कोषाध्यक्ष मदन मुछाल ने बताया किशुक्रवार सुबह दस बजे प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के सैड़कों समाजबंधुओं ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र बडतिया, आल इण्डिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल, सिरोही जिलाध्यक्ष विशाल बारणोत, जालोर जिलाध्यक्ष गोपाल लालाणी, पाली जिलाध्यक्ष सवाराम कुर्रा, संत मोडाराम धाम के भवरूराम महाराज, नारायण महाराज, विश्नाराज, मनीषा बेन, दिलराज बंजारा, लक्की महाराज का आतिथ्य रहा।
कमेटी की ओर से मंचासीन अतिथि का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद में समारोह में कुल 241 बालक-बालिकाओं का समान किया गया। अतिथियों ने समारोह में समाज उत्थान, शिक्षा, खेलकूद व समाज में फैल रही कुरीतियां मिटाने पर चर्चा कर हर क्षेत्र में समाज को आगे बढऩे का आह्वान किया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया हमारा समाज दिनों दिन प्रगति कर रहा है। समाज में प्रतिभाएं बहुत हैं बस ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से ही प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिला है।
जिलाध्यक्ष विशाल बारणोत ने बताया किदो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष भगवानाराम, जिला महामंत्री अमराराम, सचिव गोविन्दराम बारणोत, जिला महामंत्री हमीराराम, जिला सह कोषाध्यक्ष अशोक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।