17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोर्निंग वॉक: बॉडी फिट तो सब हिट

एक्साइज का बढ़ा क्रेज

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajendra Singh Denok

Nov 15, 2016

कहते हंै कि पहला सुख निरोगी काया... यदि शरीर स्वस्थ्य है तो फिर सब चंगा। बॉडी फिट तो सब हिट... इन दिनों सिरोही शहर में सुबह घूमने व व्यायाम करने वाले युवाओं में सजगता दिख रही है। कई युवाओं ने क्या खाना है, कब खाना है, व्यायाम कैसे करना है, जिम जाना है, डाइटिंग करनी है आदि समय तय कर रखा है। इसमें कुछ युवा ऐसे हैं जो नौकरी पेशा हैं और रोज व्यायाम कर वजन कम कर रहे हैं। वहीं कुछ युवा बॉडी फिट करने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर सुबह की भीनी ठंड में युवा बॉडी फिट करने को खूब पसीना बहा रहे हैं। भीकसिंह ने गांधी पार्क में सभी बुजुर्ग एकत्र होकर योग करते हैं। अवकाश के दिन लोग ज्यादा आते हैं। शहर के अरविन्द पेवेलियन, पैलेस रोड, पुलिस लाइन से रामपुरा रोड, नेहरु उद्यान, सुभाष उद्यान, गांधी पार्क समेत कई स्थानों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग एक-डेढ़ घंटे तक व्यायाम करते हैं। कई लोग शहर में जिम भी जाते हैं। लोगों का कहना है कि शुरू में दिक्कतें जरूर आईं लेकिन अब रोटेशन हो गया है। नियमित जिम जाकर व्यायाम करने व संतुलित खान-पान का परिणाम भी मिल रहा है। शारीरिक कार्य क्षमता भी पहले से अधिक बढ़ गई है। युवक न केवल शहर बल्कि आसपास के गांवों में भी व्यायाम करते हैं। लड़कियों व महिलाओं में भी व्यायाम को लेकर
सजगता बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

image