सिरोही

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, यहां नहीं गए तो कुछ नहीं घूमा आपने

5 Photos
Published: January 26, 2024 05:05:01 pm
1/5

Mount Abu Tourist Destination : यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अरावली रेंज पर स्थित यह हिल स्टेशन एडवेंचर्स एक्टिविटी करने के लिए काफी फेमस है। यहीं वजह है कि आपको एक बार तो जरूर यहां जाना चाहिए और यही वह वजह है कि आपको एक बार घूमने जरूर आना चाहिए। आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, आध्यात्मिकता के साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। माउंट आबू पर स्थित इन 4 जगहों पर घूमने जरूर जाएं-

2/5

नक्की झील

 

यहां महात्मा गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई हैं। भारत की पहली कृत्रिम झील में टूरिस्ट बोटिंग कर सकते हैं और आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच डूबते सूरज को देख सकते हैं।

3/5

दिलवाड़ा जैन मंदिर

 

इस प्रसिद्ध जैन मंदिर की स्थापना स्थापना 11वीं और 13वीं शताब्दी के बीच हुई है। परिसर में पांच मंदिर हैं। माउंट आबू से यह करीब 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर की आतंरिक सज्जा में जटिल डिजाइन बने हुए हैं।

4/5

गुरु शिखर

 

माउंट आबू का सबसे ऊंचा शिखर गुरु शिखर महत्वपूर्ण दार्शनिक स्थलों में से एक है। इस शिखर पर लगभग 300 सीढ़ियां हैं। आप यहां आकर गुरु दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। यह धार्मिक मान्यता और मनोरम दृश्यों दोनों ही वजहों से फेमस है।

5/5

टॉड रॉक व्यू पॉइंट


यह पॉइंट अजीब आकार की चट्टानों से घिरी होने के कारण काफी फेमस है। आप कह सकते हैं कि इस चट्टान का आकार मेंढ़क की तरह है। यह जगह फोटो सेशन के लिए काफी फेमस है। इस पॉइंट से आप नक्की झील और आसपास की हरियाली का दृश्य देख सकते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.