
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरुरत - विधायक
शिवगंज. निकटवर्ती गोडाना गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 11 वर्ष छात्र-छात्रा का शुभारम्भ रविवार को विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले की पांचों तहसील में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें भाग ले रही है।
समारोह में विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलना भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढावा देने के साथ ही छात्र एवं उसके अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विधायक ने शिक्षकों से कहा कि बच्चे एक कोरे कागज की तरह है, उन पर आप जैसी इबारत लिखना चाहो लिख सकते हो। जिन विद्यालयों में खेल मैदान नहीं है, वहां खेल मैदान के लिए जिला कलक्टर से आग्रह कर जमीन उपलब्ध करवाई है, ताकि वहां भी खेल गतिविधियों का आयोजन हो सके। इसके अलावा सिरोही में खेल स्टेडियम का भी निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर प्रतियोगिता प्रभारी हनुवंतसिंह मेडतिया व संयोजक सचिव भीमसिंह देवडा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरपंच सानु कंवर, ठाकुर जोधसिंह देवडा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिसिंह मीना, शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत, संत हकमाराम महाराज, जिला परिषद सदस्य रतनाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य कानाराम मीना, समाजसेवी नरपतसिंह धु्रबाणा, बार एसोसिएशन सिरोही के भंवरसिंह देवडा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षक अशोक गहलोत, एसएमसी अध्यक्ष अजबाराम देवासी, वार्ड पंच भीमाराम, मंजू देवी, अमरसिंह देवडा, चेलाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
28 Nov 2022 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
