
File photo
Railway News: आबूरोड। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर जम्मूतवी स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण आगामी बुधवार से 6 मार्च तक तक नॉन इंटरलॉकिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
■ गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 14 जनवरी से 5 मार्च तक गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी, वह पठानकोट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 15 जनवरी से 6 मार्च तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी -पठानकोट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 19415, साबरमती- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलसेवा 19 जनवरी, 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी व 2 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह फिरोजपुर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर -श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 21 जनवरी, 28 जनवरी, 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी, 25 फरवरी व 4 मार्च को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के स्थान पर फिरोजपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा - फिरोजपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा, जो दिनांक 19 जनवरी, 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी व 2 मार्च को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह जलन्धर सिटी तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जलन्धर सिटी -शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेल सेवा 20 मार्च, 27 जनवरी, 3 फरवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी, 24 फरवरी व 3 मार्च को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के स्थान पर जलन्धर सिटी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन -जलन्धर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Updated on:
16 Jan 2025 12:16 pm
Published on:
16 Jan 2025 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
