बता दें कि मोदी सरकार कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों में से राजस्थान को 9 विद्यालय आवंटित किए हैं। यह एएफएस फलौदी (जोधपुर), बीएसएफ सतराना, बीएसएफ श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर), हिंडौन सिटी (करौली), मेड़ता सिटी (नागौर), राजसमंद, राजगढ़ (अलवर), भीम (राजसमंद), महवा (दौसा) में खुलेंगे। इन सभी विधायलयों 8 हजार 640 विद्यार्थियों का होगा नामांकन होगा। इसके साथ ही सभी विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालयों के रूप में नामांकित किया गया है।