23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो कारण बताओ नोटिस, छोटे कार्य इसी माह पूर्ण नहीं हुए तो थमाएंगे चार्जशीट – गालरिया

- पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दी हिदायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 12 Nov 2022, 6:55 PM IST

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो कारण बताओ नोटिस, छोटे कार्य इसी माह पूर्ण नहीं हुए तो थमाएंगे चार्जशीट - गालरिया

सिरोही. विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया व मौजूद अन्य।

सिरोही.सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी माह छोटे कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में उनको चार्जशीट भी थमाई जा सकती है। जिले के दौरे पर आए सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने शुक्रवार को कलक्ट्री सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूर्ण करने की हिदायत देते हुए चेताया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने विभाग की ओर से किए जा रहे पेचवर्क, बजट घोषणाओं एवं जिले में चल रहे सड़क व भवन निर्माण के कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरत रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी एवं इसी माह छोटे कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में चार्जशीट जारी करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर शीघ्र पेचवर्क व रिपेयरिंग करें और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्यों की प्रगति का प्रतिदिन रिव्यू किया जाए। शहरों में चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूर्ण करें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे विभागीय कार्यों के दौरान सड़क टूटने की स्थिति में तत्काल उसकी मरम्मत का कार्य पूर्ण करें। प्रमुख शासन सचिव ने जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल से से जिले में अति महत्वपूर्ण सड़क कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में छोटे कार्य इसी माह पूर्ण करें

प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में चल रहे सड़कों के पेचवर्क कार्य में गति लाते हुए तय सीमा में कार्य पूर्ण करें। इसमें किसी प्रकार की काेताही नहीं बरते। कार्यों की गति के साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। कार्यों की निविदा समय पर की जाए, ताकि कार्यादेश जारी किया जाकर कार्य शुरू किए जा सके व निर्धारित समय में पूर्ण हो। उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा। यदि किसी कार्य के प्रस्तावों को संशोधित किया जाना है तो उसे समय रहते पुन: भेजें। उन्होंने जिले के जितने भी छोटे कार्य अभी शुरू है, उनको इसी माह पूर्ण करने काे कहा।