
आबूरोड।पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के मध्य स्थित कलोल- कडी-कतोसन स्टेशनों के मध्य आमान परिवर्तित कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार आमान परिवर्तित कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
1. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो 28.11.24 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा 28.11.24 को गांधीनगर कैपिटल के स्थान पर साबरमती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गांधीनगर कैपिटल-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 27.11.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा साबरमती तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-गांधीनगर कैपिटल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
1. गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा जो 27.11.24 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 28.11.24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 28.11.24 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साबरमती-खोडियार-कलोल-महेसाना होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा जो 28.11.24 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साबरमती-खोडियार-कलोल-महेसाना होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा जो 27.11.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा जो 28.11.24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-विरमगाम होकर संचालित होगी।
Updated on:
29 Nov 2024 12:35 pm
Published on:
29 Nov 2024 12:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
