
sirohi
सिरोही. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की ओर से केन्द्रीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 23 मई से 12 जून तक डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में लगेगा।
जिला खेल अधिकारी उमा दाधीच ने बताया किशिविर में जनजाति वर्ग के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उच्च प्रशिक्षण दिया जाता है। शिविर वॉलीबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, हैण्डबॉल (बालक/बालिका) तथा बास्केटबॉल में सिर्फ बालक वर्ग के लिए होगा।
खेल प्रभारी अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि 14 से 17 वर्ष तक के जनजाति वर्ग के इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी आवेदन अरविन्द पैवेलियन में 9 अप्रेल तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ जन्म एवं खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। आवेदन परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा अरविन्द पैवेलियन से प्राप्त कर सकते हैं।
6 1वां केन्द्रीय खेल प्रशिक्षण 18 मई से
सिरोही. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की ओर से 61वां खेल प्रशिक्षण शिविर माउंट आबू एवं जयपुर में क्रमश: 18 व 21 मई से प्रारंभ होगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक खेल के लिए 20-20 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी उमा दाधीच ने बताया कि माउंट आबू में 18 मई से सात जून तक हैण्डबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बाक्सिंग में बालक व बालिका तथा क्रिकेट में बालक वर्ग का प्रशिक्षण होगा। इसी तरह जयपुर में 21 मई से 10 जून तक तीरन्दाजी, खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, टेबल-टेनिस, बैंडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, शूटिंग एवं घुड़सवारी (आपीए) बालक एवं बालिका वर्ग में प्रशिक्षण होगा।
खेल प्रभारी अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी आवेदन फार्म छह अप्रेल तक अरविन्द पैवेलियन में जमा करवा सकते हैं। आयु सीमा 30 जून तक 14 से 17 वर्ष तक होनी चाहिए। खिलाडिय़ों को आयु प्रमाण पत्र, स्कूल या सरपंच की ओर से जारी प्रमाण पत्र साथ लगाना अनिवार्य है। राज्य स्तर पर पदक प्राप्त या भाग लिए खिलाडिय़ों, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रमाण पत्र की फोटो प्रति संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं। शिविर के लिए चयनित खिलाडिय़ों को भोजन, आवास एवं यात्रा भत्ता परिषद की ओर से दिया जाएगा।
Published on:
03 Apr 2019 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
