Real Life Inspirational Monday Story: सिरोही जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्यारा में शिक्षक अमृत प्रजापत 15 आदिवासी बालिकाओं के पालनहार की भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य संवर रहा है। इन बालिकाओं में पांच सगी बहनें हैं, जो बेहद गरीब परिवार से हैं। इनके अलावा चार ऐसी बालिकाएं हैं, जिनके माता और पिता दोनों नहीं है। इनमें 13 बालिकाएं क्यारा स्कूल और दो अन्य स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। पांच साल से प्रजापत इनके पहनने के कपड़ों से लेकर पढ़ाई का सारा खर्च उठा रहे हैं ताकि ये बालिकाएं पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके। वर्तमान में एक बालिका 9वीं व एक 11वीं तथा अन्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक की पढ़ाई कर रही हैं। आत्मविश्वास से भरपूर ये बालिकाएं अपनी मंजिल को छूने का सपना देख रही हैं। प्रजापत इस स्कूल में दस साल से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।