23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धावकों ने युवाओं को बताया तनाव मुक्त जीवन जीने का तरीका

रन अगेंस्ट डिप्रेशन का संदेश लेकर 20 धावक सिरोही ब्रांड एंबेसडर दिलीप पटेल सिरोही के निमंत्रन परपहुंचे सिरोही, 8 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 16 Nov 2022, 3:27 PM IST

धावकों ने युवाओं को बताया तनाव मुक्त जीवन जीने का तरीका

धावकों ने युवाओं को बताया तनाव मुक्त जीवन जीने का तरीका

सिरोही. युवाओं को तनाव मुक्त रहने का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए देशभर में 8 हजार किलोमीटर की निकाली गई दौड़ यात्रा मंगलवार को सिरोही पहुंची। यहां पहुंचे 20 धावकों के सिरोही पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और सिरोही की तलवार भेंट की गई।

इस मौके पर दौड़ के मुख्य आयोजक व नेतृत्वकर्ता संदीप आर्या ने विद्यालय के बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए बताया गया कि किस तरह से युवाओं को तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए और पढ़ाई की नींव को कैसे मजबूत किया जाए। साथ ही युवा पीढ़ी किस तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से अपने काम में लगन रखते हुए बदलाव ला सकती है।

36 दिन में दौड़ेंगे 8 हजार किलोमीटर

यात्रा में शामिल 20 धावक 36 दिन में 8 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इनको चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री ने 27 राज्यों की सफल संदेशवाहक दौड़ को पूरा करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिरोही के ब्राण्ड एम्बेसडर दिलीप पटेल सिरोही के निमंत्रण पर सिरोही में पधारे और शहर वासियों को तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया। पटेल द्वारा भी युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया गया कि युवा देश की नींव कैसे हो सकता है। साथ ही आज के दौर में हर व्यक्ति अपने काम को लेकर तनाव से गुजरता है, चाहे विद्यार्थी हो या कोई और। पटेल ने कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए हमें काम को लगन के साथ करते हुए हर परिस्थिति को स्वीकार करते हुए ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर जय विक्रम हरण, भीक सिंह भाटी, संजय अग्रवाल, अशोक पाल, निरंजन सिंह उपस्थित रहे।