
सिरोही. उर्वरक की दुकानों की निरीक्षण करते अधिकारी व मौजूद अन्य।
सिरोही. जिले में किसान यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे हैं। खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की कतारें लग रही है, इसके बावजूद बहुत से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे पहले फसल बुवाई के समय भी किसानों को यूरिया के लिए जूझना पड़ा था। आबूरोड व मंडार क्षेत्र के किसानों को गुजरात से खाद खरीदकर लाना पड़ा था और अब फसल में देने के लिए भी यूरिया नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। सिरोही जिले में कुल 18000 टन यूरिया की मांग है, जबकि इसके अनुपात में 11000 टन यूरिया की आपूर्ति हुई है। ऐसे में किसानों को बाजार से महंगे दाम पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। हालांकि शिकायत पर उर्वरक निरीक्षकों ने मंगलवार को दुकानों पर जांच भी की है।
हालांकि कृषि अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति बताई जा रही है, लेकिन आपूर्ति के आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक मांग के अनुपात में खाद की आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है। जिले में रबी के मौसम में जिले में कुल 18 हजार टन यूरिया की मांग थी। जिसमें अब तक 11 हजार टन की आपूर्ति हुई है। जिसमें से 2500 टन की आपूर्ति नवंबर के आसपास हुई एवं करीब 1800 टन की कृभकों व इफ्को द्वारा जालोर व जवाई बांध रेक पॉइंट से विगत 4 से 5 दिनों में की गई है।
कृषि उपनिदेशक ने वितरण केन्द्रों की निगरानी के दिए निर्देशकृषि उपनिदेशक संजय तनेजा ने बताया कि वर्तमान में सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति हो रही है। दुकानदारों को भी अधिक राशि नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों से यूरिया निर्धारित दर 266.50 प्रति बैग पर विक्रय किया जा रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान मंडार में कई निजी विक्रेताओं की ओर से अपनी दुकानें बंद करने की शिकायत पर उपनिदेशक ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। कृषि अधिकारियों को आदेश दिए कि वे निरंतर निजी व सहकारी क्षेत्र में किसानों को उचित दरों पर विक्रय किए जा रहे वितरण पर निगरानी रखे। विक्रेताओं द्वारा अधिक मूल्य वसूलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उर्वरक निरीक्षकों जांच की तो मचा हड़कम्प, दुकानें बंद कर भाग छूटे दुकानदारबाजार में महंगे दाम पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत पर मंगलवार को उर्वरक निरीक्षकों ने सिरोड़ी, अनादरा, रेवदर व मंडार में उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। इसे गंभीरता से लेते हुए कृषि उपनिदेशक ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध यूरिया उर्वरक के निर्धारित दर पर किसानों को विक्रय किए जाने के निर्देश दिए। रेवदर में विक्रय केन्द्र पर विभाग के कृषि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह नाथावत की ड्यूटी लगाकर किसानों को यूरिया का वितरण कराया गया। विभाग के सहायक निदेशक डॉ. हीर सिंह राठौड़, कृषि अधिकारी डॉ. पप्पू खटीक व विक्रम मीणा ने निरीक्षण किया।
Published on:
14 Dec 2022 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
