रेवदर. राजकीय महाविद्यालय रेवदर में छात्रसंघ के विभिन्न पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं कक्षा प्रतिनिधि के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक नामांकन वापसी का समय दिया गया था । इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 01 प्रत्याशी ने नाम वापसी लिया। जिसमें अब 26 अगस्त को होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 03, उपाध्यक्ष पद के लिए 02, महासचिव पद के लिए 02 एवं संयुक्त सचिव पद के लिए 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष है । विभिन्न 17 कक्षा प्रतिनिधि पदों में से कुल 01 कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुआ है ।