
शिक्षा की शक्ति बनाती है जीवन को मूल्यवान
माउंट आबू. ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में सोमवार को शिक्षा सेवा प्रभाग की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके मणिपाल विश्वविद्यालय प्रेजीडेंट डॉ. जी. के. प्रभु ने कहा कि शिक्षा की शक्ति अ'छे व बुरे का भेद सीखाकर जीवन को मूल्यवान हीरे की तरह चमकाती है। व्यवसाय बनती जा रही शिक्षा से श्रेष्ठ संस्कार लोप होते जा रहे हैं। ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से दी जा रही मूल्यों की शिक्षा को अपनाने की अति आवश्यकता है। नए समाज के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान होता है।
सतना ए.के.एस. विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति प्रो. भूषण देवान ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से वसुधैव कुटुम्बकम की भावनाओं को मूर्तरूप देने का महान कर्तव्य न केवल देश को बल्कि विश्व के पांचों महाद्वीपों को एकता के सूत्र में पिरोने की सार्थकता सिद्ध हो रही है। अहमदाबाद गुजरात विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. जगदीश भावसर ने कहा कि ब"ाों को घर से मिलने वाली शिक्षा भी मायने रखती है। ब"ो शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण करने से पूर्व अपने अभिभावकों से संस्कार ग्रहण करते हैं इसलिए अभिभावकों के व्यावहारिक ज्ञान के अभाव का असर भी ब"ाों पर पड़ता है।
प्रभाग अध्यक्ष बीके मृत्युजंय ने कहा कि भौतिक व्यवस्थाओं पर आधारित शिक्षा के परिणामस्वरूप रिश्तों में बढ़ती दूरियों से सामाजिक ढांचा बिगड़ता जा रहा है। प्राचीन भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा से ही पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक रिश्तों में उचित सामजस्य को बल मिलता है।
हरियाणा गुरुग्राम एमिटी विश्वविद्यालय डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि जीवन में उ"ा मूल्यों की धारणा के लिए मन को शिक्षित करना जरूरी है। जिसके लिए ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से प्रशिक्षित राजयोग बेहतर माध्यम है। प्रशासक सेवा प्रभाग मुख्यालय संयोजक बीके हरीश ने कहा कि शिक्षा में अदम्य शक्ति है लेकिन उस शक्ति को सही तरीके से सही समय पर देने की कला आनी चाहिए।
प्रभाग के अधिशासी सदस्य बीके वेद गुलानी ने कहा कि शिक्षक ही वह माध्यम है जो परिवार, समाज व देश को मूल्यों से सिंचित करने का साम्र्थय रखता है।
प्रभाग की गुजरात क्षेत्रीय संयोजिका डॉ. बीके ममता बहन ने कहा कि ब"ाों में सृजनात्मक शक्ति का संचार करने के लिए उन्हें रोचक तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए।
Published on:
20 May 2019 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
