24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों ने मुंबई में राजस्थान के ज्वेलर्स को गोली मारकर छीना बैग, मौत के बाद गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर इस हत्या की घटना वायरल होते ही गांव सहित जिलेभर में शोक की लहर छा गई। युवक की मौत की सूचना से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उप सरपंच गणेश राम पुरोहित ने बताया रविवार सुबह शव गांव पहुंचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Dec 2024, 11:42 AM IST

Crime News: राजस्थान के सिरोही जिले के बांट गांव निवासी 25 वर्षीय युवक दिनेश कुमार की शनिवार रात्रि को बदमाशों द्वारा मुबई में गोली मारकर हत्या करने की घटना से प्रवासियों और सिरोही जिले में शोक की लहर रही। घटना के बाद सोमवार सुबह युवक का शव बांट गांव पहुंचा। जहां गमगीन महौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अज्ञात हत्यारे बैग छीन कर फरार हो गए थे। उल्लेखनीय है कि जिले के बांट गांव निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र माना राम शनिवार रात्रि अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद कर घर जा रहा था। बीच रास्ते में खड़े दो बदमाशों ने दिनेश के गोली मार दी। गोली सीने में लगते ही वह अचेत हो नीचे गिर गया। हत्यारे उसका बैग छीन कर फरार हो गए।

क्षेत्र में शोक की लहर

इधर, सोशल मीडिया पर इस हत्या की घटना वायरल होते ही गांव सहित जिलेभर में शोक की लहर छा गई। युवक की मौत की सूचना से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उप सरपंच गणेश राम पुरोहित ने बताया रविवार सुबह शव गांव पहुंचा। हर व्यक्ति की आंखों से अश्रु धारा बह रही थी। दोपहर को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार, सगे संबंधी, समाजबंधु तथा आस-पास के गांवों से सैकड़ों की तादाद में लोग अंतिम यात्रा में शरीक हुए।

यह भी पढ़ें : फर्जी पुलिस बनकर घर आए और ड्रग्स का आरोप लगाकर ले गए 36 लाख रुपए, सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचकर बांटे, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

इधर, प्रवासियों व क्षेत्र के लोगों ने महाराष्ट्र सरकार से युवक के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। श्रवण सिंह राठौड़ सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट्कर घटना कर गहरा दुख जताते हुए महाराष्ट्र सरकार से युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।