हादसे की सूचना पर शिवगंज थानाधिकारी बुद्धाराम चौधरी मय जाब्ता और पालड़ी एम. थाने के उप निरीक्षक कुइयाराम, सहायक उप निरीक्षक शिवपालसिंह राठौड़, मुख्य आरक्षी देवेन्द्रसिंह डूडी मय जाब्ता एवं टोल नाका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एहतियातन यातायात नियंत्रित किया। फिर क्षत-विक्षत शवों को पॉली-पैक करवाकर पालडी एम. अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाए। दो क्रैन की सहायता से डीजल टैंकर खड़ा करवाकर यातायात बहाल करवाया। सुरक्षा के लिहाज से शिवगंज से अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाया गया।