
हरियाणा-पंजाब सीमा सील, सीमावर्ती क्षेत्र के शराब ठेके व रेस्तरां बंद
सीमावर्ती क्षेत्र के शराब के सभी ठेकों के साथ-साथ होटल,रेस्टोरेंट व क्लब में भी शराब की बिक्री और परोसना प्रतिबंधित कर दिया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व महिला पुलिस पर आधारित दस टीमें सीमा पर लगातार गश्त कर रहीं हैं।
पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने बताया कि सभी नाकों पर वीडियोग्राफी व पंजाब पुलिस की ओर से सीसीटीवी लगाए गए हैं। सिरसा के सरहद पर डबवाली कस्बा के काफी लोग ऐसे हैं जिनके वोट पंजाब में हैं। ऐसे मतदाताओं को मतदान की पंजाब में जाने से पहले जांच की जाएगी।
सिरसा जिला के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने बताया कि सिरसा जिला के पंजाब सीमा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में 30 शराब ठेकों के अलावा होटल,रेस्टोरेंट व क्लब में भी शराब क ी बिक्री और परोसना रविवार शाम मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक प्रतिबंधित किया गया है।
आतंकी साजिश नाकाम, हरियाणा में तीन खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार
सोनीपत. सोनीपत पुलिस को पंजाब चुनाव से 12 घंटे पहले बड़ी कामयाबी हासिल मिली है। हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआइए-वन ने जिले के गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ा तो उनके आतंकी संगठन खालिस्तान से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उनके पास से एके-47 सहित तीन पिस्टल व अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार तीनों उग्रवादी सोनीपत के गांव जुआं के रहने वाले हैं। तीनों पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा के उग्रवादियों से लगातार संपर्क में रहते थे और आतंकी संगठन खालितस्तान लिबरेशन फ्रंट और सिख फार जस्टिस से जुड़े हुए थे। पंजाब में एक हत्या कर चुके हैं और मतदान से पूर्व पंजाब में कुछ और वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात को ही पंजाब में दो हत्याओं को अंजाम देना था। पंजाब पुलिस से स्थानीय पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
20 Feb 2022 01:33 am
बड़ी खबरें
View Allसिरसा
हरियाणा
ट्रेंडिंग
