5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल कलाकार के रूप में सोनाली ने किया था कॅरियर का सफर शुरू

सिरसा. फतेहाबाद जिले के भूथन गांव में किसान महावीर ढाका के घर 21 सिंतबर 1979 को जन्मी सोनाली को बचपन से एक्टिंग का शौक था। उसने कॅरियर की शुरूआत दूरदर्शन में बाल कलाकार के रूप में की। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव थीं।

2 min read
Google source verification
बाल कलाकार के रूप में सोनाली ने किया था कॅरियर का सफर शुरू

बाल कलाकार के रूप में सोनाली ने किया था कॅरियर का सफर शुरू

करीब 2 लाख 45 हजार फेसबुक व करीब 8 लाख 84 हजार लोग उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। बेबाक तेवर के लिए सोनाली की पहचान थी। वर्ष 2016 में 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्माÓ सीरियल में नवाब शाह की पत्नी 'फातिमाÓ के किरदार से विशेष पहचान मिली। सियासत में कदम रखने के बाद सोनाली को बिगबॉस में जाने का अवसर मिला।

भाजपा में महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर बनाई पहचान

सोनाली साल 2009 में भाजपा से जुड़ी थी। महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर रहीं। 2019 में भाजपा ने उन्हें हॉट सीट आदमपुर से उम्मीदवार बनाया, मगर कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई से करीब 29 हजार वोटों से हार गईं। बाद में मंडी में किसानों की अनदेखी को लेकर 5 जून 2020 को आदमपुर मार्केट कमेटी सचिव की सैंडल से धुनाई व विपक्षी दलों के हवा देने से मामला सुर्खियों में रहा। कुलदीप के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई आदमपुर सीट पर उप-चुनाव के लिए वह फिर तैयारी में थीं। कुलदीप के भाजपा में प्रवेश का सोनाली ने विरोध जताया था।
भूथन में पांचवीं तक की थी पढ़ाई: भूथनकलां गांव के सरकारी स्कूल से पांचवीं व हिसार के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी कालेज में पढ़ाई के बाद सोनाली ने अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई। उसकी शादी गांव हरिता हिसार के संजय सिंह से हुई। बाद में बेटी यशोधरा का जन्म हुआ। सोनाली के 2 बहनें और 2 भाई वतन व रिंकू हैं। परिजन गोवा रवाना हो गए।
धूमधाम से मनाया था यशोधरा का जन्मदिन : इधर, पंद्रह साल की यशोधरा के छह साल पहले सिर से पिता का साया उठ गया। अब मां दुनिया से चली गई। हॉस्टल में रहकर निजी स्कूल में पढऩे वाली यशोधरा को सोनाली ने हर खुशी देने का प्रयास किया। सोनाली के अधिकांश वीडियो में बेटी नजर आती रही। यशोधरा का सात अगस्त को ही सोनाली ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था।
हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाए सरकार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने मौत पर दुख प्रकट किया है। 'सोनाली की मौत संदिग्ध, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाए सरकार, बीजेपी शासित गोवा में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। सोनाली की मौत के बाद नवीन जयहिंद ने फेसबुक पर यह पोस्ट किया है। युवा कांग्रेस नेता योगेश सिहाग ने आरोप लगाया कि जरूर इस मामले में बड़ी ताकतों का हाथ है। गांव भूथनकलां निवासी और सोनाली के क्लासमेट रहे भूपसिंह का कहना है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। हार्टअटैक की बात पच नहीं रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में सोनाली के पति संजय हिसार ढुढेर फार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। मौत कैसे हुई। आज भी पहेली बनी हुई है।