
इन महिलाअों ने मिलकर वकील को मारे जूते, बीच सड़क पर किया ये हाल
सीतापुर. जिले में नशे में धुत एक अधिवक्ता की कुछ महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में लात घूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में अधिवक्ता की पिटाई की वारदात कलेक्ट्रेट परिसर की है। महिलाओं का आरोप है कि नशे में धुत अधिवक्ता ने उनसे रुपये छीन लिए और वापस मांगने पर अधिवक्ता अभद्रता पर उतारू हो गया। इसी कारण महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
नशे में धुत अधिवक्ता ने महिलाओं से छीने रुपये
शहर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर प्रोबेशन अॉफिस के सामने उस समय अफरा तफरी मच गयी जब कुछ महिलाएं एक अधिवक्ता को सड़क पर खींचकर लात घूसों और चप्पलों से पीटने लगी। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने एक परिवार के कुछ लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान काटकर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा था।
सिटी मजिस्ट्रेट व डीएम कार्यालय आमने सामने है। इस मामले में आरोपी युवकों के परिवार की महिलाएं कलेक्ट्रेट आयी थी। इसी दौरान वहां पर नशे में धुत टहल रहे एक वकील ने महिलाओं से 200 रुपये छीन लिए और महिलाओं द्वारा अधिवक्ता स पैसे वापस मांगने पर अधिवक्ता अभद्रता पर उतारू हो गया।
इससे नाराज महिलाओं ने उसे सड़क पर खींचकर उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। हालांकि कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर मामले को शान्त कराया। वहीं इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। शहर कोतवाली प्रभारी जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि कलेक्ट्रेट में मारपीट की सूचना तो मिली थी लेकिन अभी तक कोई भी पक्ष तहरीर लेकर नहीं आया है।
Updated on:
12 Jul 2018, 6:01 PM IST
Published on:
12 Jul 2018, 3:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.