3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर

राज्यमंत्री के बेटे और सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को गिरा-गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो महिलाओं को कुछ लोग जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। यह वीडियो सीतापुर के राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के घर के बाहर का बताया जा रहा है। महिलाओं को पीटने वालों में राज्यमंत्री का बेटा और उनके सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि मंत्री जी के ड्राइवर ने इन बहनों के घर में गाड़ी ठोक दी। इस बात की शिकायत करने जब ये बहनें मंत्री के घर पहुंची तो उनके लोग बिगड़ पड़े और इन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। पत्रिका उत्तर प्रदेश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Google source verification