29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की जन आशीर्वाद यात्रा, जनता से कही ये बड़ी बात

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर तबके का सर्वांगींण विकास करने का काम किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:47 PM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की जन आशीर्वाद यात्रा, जनता से कही ये बड़ी बात

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की जन आशीर्वाद यात्रा, जनता से कही ये बड़ी बात

सीतापुर. केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर तबके का सर्वांगींण विकास करने का काम किया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से जनता का आर्शीवाद मांगने के लिए आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए शौभाग्य योजना संचालित करके मुफ्त विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर, स्वास्थ्य बीमा योजना, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। सभी पात्र लोगों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं को लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झूठ बोल-बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, किंतु जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा

आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री व सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर ने नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में आयोजित जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी के सम्मान के लिए काम कर रही है। संविदाकर्मियों शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आशाबहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में सरकार जल्द ही वृद्धि करेंगी तथा इनका भविष्य सुरक्षित करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र को 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली भाजपा सरकार में अनवरत मिल रही है। कार्यक्रम को सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जन आर्शीवाद यात्रा में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन सौ सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।