3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भांडाफोड़, बिहार और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गए नाबालिग बच्चे बरामद

जीआरपी पुलिस ने सभी बच्चों को लखीमपुर बाल ग्रह भिजवा दिया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भांडाफोड़, बिहार और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गए नाबालिग बच्चे बरामद

चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भांडाफोड़, बिहार और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गए नाबालिग बच्चे बरामद

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जीआरपी पुलिस ने नाबालिग बच्चों को तस्करी कर मजदूरी कराने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करने का दावा किया है। जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस टीम ने मुख़बिर की सूचना पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े चार शातिर तस्करों को चलती ट्रेन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बिहार के चार आपरधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पश्चिन बंगाल और बिहार के 13 नाबालिग बच्चों को छुड़ाया है। जीआरपी पुलिस ने सभी बच्चों को लखीमपुर बाल ग्रह भिजवा दिया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रलोभन देकर बच्चों की तस्करी

मामला सीतापुर रेलवे जंक्शन का है। यहां जीआरपी पुलिस को मुखबिर के जरिये यह सूचना प्राप्त हुयी कि न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर अमृतसर जाने वाली ट्रेन में कुछ नाबालिग बच्चों की तस्करी कर उन्हें बाल श्रम कराने के लिए कुछ शातिर तस्कर ले जा रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर रिजवान खान का कहना है कि इसी सूचना के आधार पर वह और उनकी संयुक्त टीम ने ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही चेकिंग शुरू की तो बिहार प्रान्त के रहने वाले चार शातिर तस्कर शरीफुन, संजीत, सलमान, सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो ट्रेन के अन्य डिब्बे में बैठाए हुए पश्चिम बंगाल और बिहार के 13 नाबालिग बच्चों को इनकी कैद से छुड़ाया जा सका।

4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों और बच्चों से पूछताछ में यह बात साफ हो गयी है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के अलग अलग जिलो से यह 13 बच्चों को लाया गया था और बच्चों और आपरधियों ने यह भी बताया कि इन्हें घुमाने और नौकरी दिलाकर अच्छा पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर लाया गया था और फिर इन्हें हरियाणा पंजाब में भेजकर इनसे बाल श्रम की मजदूरी में लगाया जाता। पुलिस ने तस्करों के पास मौजूद सामान को जब्त करके बच्चों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अभी इतने दिनों तक नहीं होगी बारिश, भीषण गर्मी तोड़ेगी कई और रिकॉर्ड, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Story Loader