
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक घर में बच्चे की किलकारियां गुंजी। पूरा परिवार बच्चे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहा था। पर जब लोगों ने बच्चे को देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चे के चार हाथ और चार पैर थे। जिसने भी बच्चे को देखा वह वहीं खड़ा रहा गया। फिर क्या था इस बात का पता आस-पास के लोगों को चला, और बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल में तांता लग गया।
सकरन थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा की रहने वाली पूनम रमा देवी को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चार हाथ और चार पैर थे। बच्चे का पूरा शरीर एक-दूसरे से जुड़ा था।
महिला के पती ने बताया कि उनकी पत्नी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का शरीर ठिक से विकसित नहीं हो पाया था जिसके कारण बच्चे के चार हाथ और पैर थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं डरने लगीं तो उसे लेकर बाहर आ गया। हालांकि, इस बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है।
Published on:
22 Jul 2024 03:22 pm

बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
