2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला किसान नेता और सिपाही मिलकर चलाते हैं सेक्स रैकेट, इस महिला ने खोल दिया बड़ा राज

महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने किसान नेत्री के द्वारा महिलाओ की खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
महिला किसान नेता और सिपाही मिलकर चलाते हैं सेक्स रैकेट, इस महिला ने खोल दिया बड़ा राज

महिला किसान नेता और सिपाही मिलकर चलाते हैं सेक्स रैकेट, इस महिला ने खोल दिया बड़ा राज

सीतापुर. घरेलू कलह से पीड़ित महिला ने यूपी पुलिस के एक सिपाही समेत किसान नेत्री पर सेक्स रैकेट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप हैं कि महिला किसान नेत्री घरेलू कलह से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाकर पहले उसे अपने झांसे में लेती हैं और फिर सेक्स रैकेट के दलदल में उतार देती हैं। महिला का आरोप हैं कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस से बचने के लिए किसान नेत्री ने यूपी 112 के पर तैनात एक आरक्षी का भी संरक्षण ले रखा हैं। महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने किसान नेत्री के द्वारा महिलाओ की खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के आरोपो के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं। एएसपी ने पूरे मामले में महिला किसान नेत्री के खिलाफ केस दर्ज पर पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिधौली को सौंप दी है।

कमलापुर का मामला

मामला कमलापुर थाना इलाके का हैं। यहां के संदना थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने अटरिया के रहने वाले अनिल नाम के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। पीड़िता के मुताबिक विवाह के कुछ दिनों बाद देवर और ननदोई उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे,जिसकी शिकायत पीड़िता ने अटरिया थाने में की थी। पीड़िता का कहना हैं कि शिकायत के बाद कार्यवाई न होने पर वह कमलापुर इलाके की रहने वाली किसान नेत्री विन्देश्वरी यादव से संपर्क किया क्योंकि वह महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करती थी। महिला का आरोप हैं कि किसान नेत्री न्याय का भरोसा दिलाने की बात कहकर वह उसे अपने घर ले आयी और आरोप हैं कि कुछ दिनों तक वहां कई तरह के लोग आये जिसके सामने महिला उसे पेश करती थी और बेचने की बात कहती थी। महिला का आरोप हैं कि इस दौरान वहां यूपी 112 पर तैनात सिपाही महेश भी आया और उसने किसान नेत्री की बेटी के साथ संबंध भी बनाये और उसे भी 20 हजार रुपये देकर काम करने की बात कही लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया।

पीड़िता को जमकर पीटा

किसान नेत्री द्वारा मामले में टाल मटोली करने के बाद पीड़िता और नेत्री में झगड़ा हुआ जिसके बाद किसान नेत्री और उसके साथियों ने पीड़िता को जमकर पीटा। शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और किसान नेत्री को थाने पर ले आयी। पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने पीड़िता ने पूरे प्रकरण को बताया। सेक्स रैकेट और महिलाओ की खरीद फरोख्त के आरोपो के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ हैं। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना हैं कि मामले में किसान नेत्री के खिलाफ मारपीट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया और पीड़िता द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की जांच के लिए सीओ सिधौली को लगाया गया हैं। एएसपी का कहना हैं कि पूरे प्रकरण में आरक्षी की संलिप्तता के आरोपो के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Story Loader