
Road accident
सीतापुर। नेशनल हाईवे एनएच 24 पर काली मंदिर के पास सड़क पार
करते समय एक अधेड़ व्यक्ति को टैम्पो ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप
से घायल हो गये। घायल व्यक्ति को लोगों की मदद से 108 एम्बुलेन्स से सिधौली
सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिकी इलाज किया लेकिन सिर में
गम्भीर चोट होने की वजह से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल
पहुंचने पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सिधौली कस्बे में
घटा।
जानकारी के अनुसार दयाशंकर द्विवेदी पुत्र माता प्रसाद
द्विवेदी उम्र 65 वर्ष निवासी प्रेमनगर सिधौली, जो विद्युत विभाग से
रिटायर्ड कर्मचारी थे। वह आज सुबह सड़क पार कर रहे थे। तभी सिधौली से अटरिया
जा रहे टैम्पो जिसका नम्बर यूपी 34 टी 1376 है ने टक्कर मार दी और वही
अचेत होकर गिर पड़े। लोगों की मदद से दयाशंकर को सिधौली सीएचसी ले जाया गया।
सीएचसी में उनको प्राथमिक उपचार तो मिला लेकिन हालत और गंभीर होती चली
गयी। सीएचसी के डॉक्टरों ने दयाशंकर को लखनऊ स्तिथ ट्रामा सेंटर रेफर कर
दिया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने डीएम तोड़ दिया। हालांकि उनको ट्रामा
सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Published on:
25 Jul 2016, 9:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.