3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरी युवती के साथ शादी करने कोर्ट पहुंचा प्रेमी, परिवार के साथ पहुंच गई प्रेमिका

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दोनों के बीच बढ़ी थी नजदीकी

less than 1 minute read
Google source verification
Girlfriend reached in Boyfriend Marriage

प्रेमी के शादी के दौरान पहुंची प्रेमिका

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज कचहरी में उस समय अजीबोगरीब मामला देखने को मिला, जब एक युवक के शादी के दौरान उसकी प्रेमिका भी परिवार के साथ कोर्ट पहुंच गई, प्रेमिका के वहां पहुंचते ही जमकर हंगामा हुआ। युवक और प्रेमिका के परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। प्रेमिका का आरोप है कि युवक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब शादी नहीं करना चाहता है।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर निवासी विशाल कुशवाहा एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने राबर्ट्सगंज कचहरी पहुंचा। इसी दौरान उसकी प्रेमिका भी वहं पहुंच गई, जिसके बाद युवक के साथ तू-तू मैं-मैं और हंगामा हुआ। इसी दौरान डॉयल 112 भी सूचना मिलने पर वहां पहुंची, युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।


पीड़िता के वकील ने बताया कि युवक लगातार युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है, आज वह दूसरी शादी भी करने जा रहा था। पीड़िता ने एक दिसंबर को भी चोंपन थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौता करवा दिया था, पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में तहरीर है, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

BY- SANTOSH JAISWAL

Story Loader