
घायल सिपाही संदीप
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने पशु तस्करों की गाड़ी को रोकने के लिए लोहे से बना बैरेकेडिंग से सड़क पर अवरोध खड़ा कर रहा था। इस दौरान तेज़ गति से आ रही पशु तस्करों की गाड़ी सिपाही सहित बैरेकेडिंग को टक्कर मारते हुए आगे निकल गयी। घटना में सिपाही सहित एक अन्य लोग घायल हो गए। पशु तस्कर गाड़ी सहित फरार हो गए। पशु तस्करो द्वारा अंजाम दिए गए इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पशु तस्करो ने पुलिस कर्मी और बैरेकेडिंग को पिअकप वाहन से मारा टक्कर
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज खलीयारी मार्ग के वैनी चौराहे पर मंगलवार अल सुबह 5 बजें के लगभग रोजाना की तरह पशु तस्करों की गाड़ियां तेज़ रफ़्तार से आ रही थी। दो गाड़ी बिहार के तरफ़ चली गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद रायपुर थाना के कांस्टेबल संदीप सिंह 38 वर्ष और आ रही गाड़ीयों को पकड़ने के लिए वैनी चौराहे के पिकेट के पास बैरेकेडिंग लगाकर मार्ग को बंद कर रहा था। इसी दौरान पशुओं से लदी पिकअप वाहन ने बैरेकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बैरेकेडिंग सहित सिपाही 20 मिटर दुर छिटक कर जा गिरे। वहीं बगल में नमामी गंगें के तहत पानी सप्लाई के पाइप लाइन बिछाने के कार्य कर रहे मजदूर बालवीर निवासी जंबा राजस्थान को भी धक्का लग गया। जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में सिपाही संदीप को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
घटना की जानकी होते ही रायपुर थाने में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी नगवा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सिपाही संदिप सिंह हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर सिपाही संदीप की हालत में सुधार होता नहीं दिखने पर डॉक्टरों ने तत्काल सिपाही संदीप को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
Published on:
13 Jun 2023 11:02 am

बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
