4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonbhadra News: सपनों के बीच आया पैसा, उम्मीद संजोए बैठी है पर्वतारोही प्रिया कुमारी

Sonbhadra News: माउंट एवरेस्ट को फतह करने का सपना लिए पर्वतारोही प्रिया कुमारी अभी आर्थिक तंगी से जूझ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mountaineer Priya Kumari Sonbhadra

आर्थिक तंगी नें सपनों की उड़ान को कर दिया कमजोर।

Sonbhadra News: खुली आंखों में सपने संजोए प्रिया कुमारी माउंट एवरेस्ट को फतह करना चाहती है। पर आर्थिक तंगी सपनों की उड़ान पर ब्रेक लग रहा है। प्रिया कुमारी सोनभद्र की जानी-मानी पर्वतारोही है। प्रिया सोनभद्र के पिछड़े इलाके में से एक चोपन की रहने वाली है। प्रिया का सपना है कि वो एक दिन माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराते हुए अपने जिले का नाम रौशन करें।

सोनभद्र के प्रिया कुमारी को पर्वतारोहण में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रिया कुमारी ने बेटियों की पढ़ाई और स्वच्छता अभियान पर लोगों को जागरूक करती रहती है।

माउंट एवरेस्ट फतह कर बनाना चाहती है नया रिकॉर्ड

प्रिया माउंट एवरेस्ट को फतह करने का सपना रखती है। हालांकि वह अभी तक इसमें कामयाब नहीं हो पाई हैं। प्रिया को अपना सपना पूरा करने के लिए लगभग 30 से 40 लाख रुपए की आवश्यकता है। कितने रुपए एकत्र होने के बाद प्रिया प्रॉपर ट्रेनिंग करेंगे फिर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें:कैबिनेट मंत्री एक्सीडेंट : शादी की सालगिरह के दिन ही हुआ हादसा, कुछ ही देर पहले अनुप्रिया ने किया था रोमांटिक ट्वीट

सोनभद्र में खोलना चाहती है संस्थान

प्रिया का सपना है कि वह अपने जिले में महिलाओं और गरीब बच्चों के लिए संस्थान खोलें। इस संस्थान में गरीब महिलाओं और बच्चियों की मदद हो, उनके सपने पूरे किए जा सके। ऐसी सुविधा उपलब्ध हो। ताकि सोनभद्र में कोई और पर्वतारोही प्रिया कुमारी ना बने जिनके सपनों के बीच में आर्थिक तंगी आ जाती है।

Story Loader