4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओ से करते थे ठगी, पुलिस ने पकड़ा

Sonbhadra के रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चार अंतर्राज्जीय ठगो को गिरफ्तार किया है | ये ठग महिलाओ को भूत प्रेत तंत्र मंत्र का डर दिखाकर ठगी करते थे और उनके जेवरात लेकर चम्पत हो जाते थे |

2 min read
Google source verification
cheat women by showing fear of ghosts in Sonbhadra

पुलिस के शिकंजे में चारो ठग

सोनभद्र में पुलिस ने नाम व धर्म बदलकर तांत्रिक बाबा बन महिला से ठगी करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह के चार सदस्यों को चुर्क रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने सोने की दो चेन, दो कान का झुमका, एक लॉकेट, चांदी की एक चैन, चार बिछिया, एक चंद्रमा, तीन डिब्बा अंगूठी का पत्थर, दो नंबर प्लेट और दो बाइक बरामद किया है | सीओ सदर राहुल पांडे ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया|

मुखबिर की सुचना पर पकड़े गए ठग
सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच में जुट गयी | इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को चुर्क रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों ने इसके पहले पिपरी थाना क्षेत्र में भी एक ठगी की घटना को अंजाम दिया था |

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के है तीन ठग
सीओ सदर ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन हुसैन, इकबाल व खालिक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के निवासी है | जबकि एक अन्य इस्लाम यूपी के अमरोहा का रहने वाला है | पकडे गए आरोपी मुस्लिम हैं और फकीरी का काम करते थे | कई वर्षो से ये लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में जाकर अंगूठी, पत्थर नग, तांत्रिक विद्या, जादू दिखा कर भोली- भाली महिलाओं को भूत प्रेत से परेशानी बता कर उनके साथ तहजी करते थे |

भूत प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं से करते थे ठगी
गैंग के लोग तांत्रिक बनकर जाल बिछाकर पहले भोली भाली महिलाओं को भूत प्रेत का डर दिखाकर अपनी बातो में फंसा लेते थे | तांत्रिक के रूप में महिलाओं को बोलते की आपने जो जेवरात पहन रखा है वह सोना अशुद्ध हो गया है | इसी वजह से आपके घर में कलह दोष की परेशानी बनी हुई है |