3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल रामनाइक का दावा, सपा सरकार में उनकी भी नहीं सुनी जाती थी

सोनभद्र में यूपी के राज्याल रामनाइक ने कहा यूपी की अखिलेश यादव सरकार में नहीं सुनी जाती थी मेरी बात।

2 min read
Google source verification
Governor Ram Naik Statement

राज्यपाल राम नाइक का बयान

सोनभद्र. यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने समाजवादी पार्टी दावा किया है कि अखिलेश यादव सरकार में उनकी बात भी नहीं सुनी जाती थी। उन्होंने दो घटनाओं का जिक्र भी किया, जिसके बारे में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा पर उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के उस थप्पड़ मारकर आरक्षण ले लेने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

श्री राम नाइक सोनभद्र के आदिवासी इलाके बभनी थानाखेत्र के कारीडाड में सेवा समर्पण संस्थान के विद्यारम्भ आशीर्वाद समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 250 छात्रों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने आदिवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये 130 विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से संचालित पांच दिवसीय कैम्प का उदद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री और सोनभद्र जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दिये।


राज्यपाल राम नाइक ने कल्याण सिंह के बयान को लेकर मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी राज्यपाल पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। वो एक संवैधानिक पद है। हालांकि उन्होंने कहा कि आरक्षण पर राजस्थान के राज्यपाल ने जो टिप्पणी की है वह उनका व्यक्तिगत विचार है।


इस दौरान उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सत्ता में रहते उनकी बातें न सुनने का आरोप लगाया। राज्यपाल ने बताया कि कि देश के 21 राज्य अपना-अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। पर उत्तर प्रदेश अपना स्थापना दिवस नहीं मनाता था। इसके लिये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी कहा था, पर उन्हें मेरा सुझाव अच्छा नहीं लगा। अब योगी सरकार ने पूरे राज्य के सभी जिलों में स्थापना दिवस मनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बाल गंगाधर तिलक का शताब्दी वर्ष 2016 में मनाने की बात भी नहीं मानी। इसे अब योगी सरकारने 101 वर्ष होने पर मनाया।
By Santosh

Story Loader