सोनभद्र की चोपन पुलिस ने देशी शराब से भरी एक पिकअप वाहन के साथ दो अन्तराज्जीय शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर जिले की सरकारी शराब की दुकानों से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों में बिक्री करते थे।
सोनभद्र की चोपन पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जब शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पकड़े गए एक पिकअप से 25 पेटी और 05 बोरे में भरी 1828 पाउच कुल 329.04 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। मुखबिर की सूचना पर चोपन पुलिस को ये कामयाबी हाथ लगी है। जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। तीनो तस्कर बिहार के पटना और वैशाली जिले एक निवासी बताये गए है।
शराब तस्करी के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग कर रहे है तस्कर
बिहार में शराब बंदी के बिच तस्कर शराब तस्करी कर मोटा रुपया कमाने की लालच में लगातार जुटे हुए है। बिहार सीमा से सटे सोनभद्र जनपद से कई प्रमुख मार्ग ऐसे है जो सीधे बिहार में दाखिल होते है। इसी का लाभ उठाकर छोटे वाहन माल ढुलाई की आड़ में शराब तस्करी में इस्तेमाल किये जाते है। ये खुलासा तब हुआ जब गुर्मा की तरफ से बिहार की तरफ जा रही सामान लदी एक पिकअप को पुलिस ने सटीक सुचना पर सलखन इलाके में एक ढाबे के पास से पकड़ा। पिकअप को जब चेक किया गया तो भारी मात्रा में लदे शराब को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।
सरकारी दुकानों से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों में बेचते है तस्कर
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सलखन इलाके में एक ढाबा के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने दो अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गये आरोपी बिहार प्रान्त के रहने वाले है। बिहार प्रान्त में शराब का निर्माण परिवहन और बिक्री बन्द होने के कारण हम लोग सोनभद्र से कम दाम में थोक में सरकारी शराब की दुकानों से शराब खरीदते है और बिहार राज्य में अधिक दाम में बेचकर मुनाफा आपस में बाट लेते हैं। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।