2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न झगड़ा न लड़ाई, नशे में होली के दिन युवक को पीटा, अस्पताल में मौत

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में होली के दिन जानलेवा हमले में घायल कृष केसरी की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। शव पहुंचने पर नाराज लोगों ने रॉबर्ट्सगंज में देर रात सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना में शामिल सात लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
son_6.jpg

,,कृष का शव रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन

आठ मार्च को होली के दिन रॉबर्ट्सगंज कस्बे के निवासी कृष केसरी की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जानलेवा हमल में कृष को गंभीर चोटें आई थी। सोनभद्र जिला अस्पताल से कृष को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। एक सप्ताह बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहे कृष की मौत हो गयी।

सोमवार की रात कृष का शव जब उसके घर पहुंचा तो रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों समेत परिजन आक्रोशित हो उठे और शीतला मंदिर चौराहे पर कृष का शव रखकर सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप


सोमवार की देर शाम जैसे ही रॉबर्ट्सगंज कस्बे के निवासी कृष केसरी का शव उसके घर पहुंचा। परिजनों समेत स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो उठे। लोगों कहना था कि युवक कृष केसरी का किसी से भी कोई विवाद नहीं था। लेकिन होली के दिन नशे में धुत कुछ युवकों ने कृष पर जानलेवा हमला किया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। लेकिन रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जबकि जानलेवा हमले में 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।


हत्यारो को फांसी दिए जाने की परिजनों ने की मांग


कृष की मौत के अकृषित लोगो ने जमकर हंगामा किया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने और हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर एडिशनल एसपी कालू सिंह पहुंच गए और परिजनों को उचित कानूनी कार्यवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।

एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम किया समाप्त


एडिशनल एसपी कालू सिंह ने आरोपियों खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ ही गैंगस्टर और कुर्की की कार्यवाई किये जाने की मांग पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इसके बाद ही मृतक युवक के परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए राजी हुए। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि मुआवजे की फाइल भी एसडीएम के द्वारा भेजी जाएगी।

हत्या का मुकदमा दर्ज,सात आरोपी गिरफ्तार


जाम की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने परिजनों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को मान लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 302 क तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अभियुक्त अभी भी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Story Loader