5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonbhadra news: दोस्तों संग खेलने निकले संतोष के बारे में आई ऐसी खबर की मां बाप हो गए बेहोश

सोनभद्र के झापर गांव में शनिवार की शाम बाउली में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
son_01.jpg

मृतक नौ वर्षीय संतोष की फ़ाइल फोटो

जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय संतोष कुमार पुत्र कप्तान निवासी झापर शनिवार के शाम लगभग 6 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से खेलने निकला। अचानक खेलते खेलते नौ वर्षीय संतोष दोस्तों संग घर से एक किलोमीटर दूर बाउली में नहाने गया था। बाउली पर पहुंचकर सभी बच्चे बाउली में नहाने लगे। बाउली में नहाते समय संतोष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। संतोष को डूबते देख सभी बच्चे बाउली से बाहर निकले और शोर मचाते हुए घर की भागे। बच्चो ने घर पर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।


बेटे के मौत के सदमे में मां बाप हो गए बेहोश


संतोष की डूबने की सूचना मिलते ही परिजन दौड़ते हुए बाउली पर पहुंचे। जब तक संतोष के मां बाप बाउली के पास पहुंचते तब तक संतोष नीचे चला गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह से संतोष को बाउली से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संतोष की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। संतोष के पिता कप्तान और माता राजकुमारी दोनों बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और बेहोश हो गये। परिजनों का रो रो कर लोगों का बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना रविवार पिता ने सुबह बभनी पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आर एस शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।