
बच्चे के प्रसव के बाद प्रसूता की मौत।
Sonbhadra News: राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हाइडिल कालोनी के पास चलाए जा रहे कृधा हास्पिटल में प्रसव के लिए हुए ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महकमे की तरफ से जहां संबंधित अस्पताल को सील करते हुए, संचालक को नोटिस जारी की गई है। वहीं, प्रकरण में आगे की कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों का वाराणसी से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम के पहुंचने के दौरान पाई गई कमियों और मांग जाने पर कोई रिकार्ड न दिखाए जाने को लेकर भी जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। संबंधित अस्पताल का जुड़ाव, राजनीति के क्षेत्र में दांव आजमाने की कोशिश में जुटे एक चर्चित व्यवसायी से बताया जा रहा है।
यह बताया जा रहा पूरा प्रकरण
कांशीराम आवास कालोनी निवासी कुछ लोग एक 25 वर्षीय महिला को प्रसव के लिए हाइडिल कालोनी के पास पन्नूगंज रोड पर स्थि कृधा हास्पीटल में लेकर पहुंचे थे। बताते हैं कि बाहर से किसी डॉक्टर को बुलाकर महिला का सीजेरियन प्रसव कराया गया लेकिन आरोप है कि इस दौरान बरते गए उपचार के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। चर्चा है कि महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई लेकिन परिजनों को वाराणसी में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का ढांढ़स बंधाकर वाराणसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वहीं पर बगैर पीएम के ही शव जलवाने की कोशिश शुरू कर दी गई। उधर, किसी ने सीएमओ डा. अश्वनी कुमार को फोन के जरिए पूरी घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:21 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज धूप, जानिए अपने शहर का मौसम
मामले के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्होंने चिकित्सालयों के नोडल डा. रामकुंवर को कृधा हास्पीटल भेजा। सीएमओ के मुताबिक वहां उनकी टीम पहुंची तो जहां कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। वहीं मौके पर मौजूद मिले एक कर्मी के जरिए अस्पताल के मैनेजर को बुलवाया गया तो उसने संबंधित मरीज तथा अस्पताल से जुड़ा कोई रिकार्ड दिखाने से इंकार कर दिया। फिलहाल नोडल की तरफ से अस्पताल को सील कर, प्रबंधक को नोटिस जारी कर दी गई है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई आगे बढ़ा दी जाएगी।
पिछले साल भी यहां एक प्रसूता की मौत पर हुआ था खासा बवाल
संबंधित अस्पताल में पिछले वर्ष भी ऑपरेशन के दौरान बरती गई कथित लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हो गई, जिसको लेकर जहां खासा बवाल हुआ था। वहीं, मृतका के श्वसुर की तहरीर पर, राबटर्सगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:पुलिस के हाथ लगे 2 वांटेड नक्सली, पूछताछ में सामने आई यह बात
ऑन कॉल डॉक्टरों वाले अस्पताल बनते जा रहे मौत के सौदागर
सोनभद्र में ज्यादातर अस्पताल बगैर डॉक्टरों के ही संचालित हैं। वहीं, एक सर्जन के नाम पर एक से अधिक अस्पतालों के पंजीयन के साथ ही कई अस्पतालों में ऑन कॉल डॉक्टर के रूप में विवरण दर्ज है। इसके चलते आए दिन ऑन काल डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहे अस्पतालों से किसी न किसी मौत की खबर सामने आती रहती है। इसमें सबसे ज्यादा मौत, प्रसूताओं से जुड़ी होती है।
Published on:
18 Sept 2023 10:24 pm

बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
