2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के 75 वर्ष बाद सोनभद्र के हर घर तक पहुंचेगा नल और जल, इन योजनाओं का शिलान्यास

Yogi in Sonbhadra: सोनभद्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

less than 1 minute read
Google source verification
yogi.jpg

CM Yogi in Sonbhadra: सोनभद्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चुनावी दौरे पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने सोनभद्र में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, 'सोनभद्र ऋषि मुनियों की धारा है मैं इसे नमन करता हूं।'

अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं पर यहां यानी कि सोनभद्र में अभी तक घरों में नल नहीं पहुंचा है, हमारी जुझारू सरकार लगातार आम जनता के हित में काम कर रही है और आपको यह अस्वस्थ करा दें की कुछ दिनों में सोनभद्र के हर एक घर में जल और नल दोनों पहुंच जाएगा।


इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ में कृषि अनुसंधान केंद्र, विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया। सोनभद्र के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि सीएम योगी ने कहा है कि यह मेडिकल कॉलेज अगले वर्ष से सुचारू रूप से संचालित होगा जिसमें छात्र अपना पठन-पाठन कर सकेंगे।


CM Yogi Latest news: सीएम योगी ने 11000 से अधिक आदिवासी परिवार को वनाअधिकार का पट्टा देने का वादा किया। साथ ही जिला प्रशासन को एक माह के अंदर यह कार्य संपन्न करने को कहां।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस जनसभा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री रविंद्र जयसवाल और राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने इस जनसभा को संबोधित किया।

Ayush kr dubey

Story Loader