सोनभद्र

सोनभद्र में बाइक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, तीन की हालत गंभीर

बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए

less than 1 minute read
Road accident

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र के शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीते रविवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे एनसीएल खड़िया परियोजना के समीप ट्रेलर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों घायलों को पास के निजी अस्पताल इलाज हेतु पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दो व्यक्तियों को मृत घोषित करते हुए एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित नेहरू शताब्दी में भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत बताकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।


सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीते रविवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे एनसीएल खड़िया परियोजना के समीप ट्रेलर और बाइक में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों घायलों को पास के निजी अस्पताल इलाज हेतु पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दो व्यक्तियों को मृत घोषित करते हुए एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित नेहरू शताब्दी में भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत बताकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि तीनों व्यक्ति घर से दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकले थे।

Published on:
21 Oct 2019 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर